महाभारत की कहानियाँ हिन्दी में | Mahabharat Stories in Hindi

महाभारत प्राचीन भारत का सबसे बड़ा महाकाव्य है महाभारत का युद्ध द्वापर युग में लड़ा गया। महर्षि वेदव्यास ने इस पूरी घटना को संस्कृत महाकाव्य का रूप दिया। इस महाकाव्य में कई प्रेरणादायक कहानियां शामिल हैं। ये कहानियां बच्चों को धर्म और कर्म का पालन करना सिखाती हैं।
महाभारत की कथा में बहुत से महान पात्र हैं, जिनसे बच्चों का मार्गदर्शन हो सकता है। वीर अर्जुन, भगवान श्री कृष्ण, धर्मराज युधिष्ठर, भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण और महात्मा विदुर ऐसे ही कुछ चरित्र हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऐसी कई घटनाएं महाभारत कथा का हिस्सा हैं, जो कुछ न कुछ शिक्षा जरूर देती हैं। मॉमजंक्शन के इस कहानी सेक्शन में हम ऐसे ही पात्र और घटनाओं का जिक्र सरल भाषा में करने जा रहे हैं। इनके द्वारा आप अपने बच्चों का परिचय भारत के इतिहास और संस्कृति से करवा सकते हैं। श्रीकृष्ण की देखरेख में अर्जुन ने जितने भी निर्णय लिए वो विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल करने के अच्छे उदाहरण हैं। कृष्ण-अर्जुन संवाद सुनने से बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास हो सकता है। महाभारत की कथा में श्री कृष्ण के चरित्र की मदद से आप अपने बच्चों में भगवान के प्रति आस्था पैदा कर सकते हैं। तो चलिए, महाभारत की कहानियों की मदद से शांत करते हैं बाल मन की जिज्ञासा।
महाभारत में चन्द्रवंश से कुरुवंश तक की उत्पत्ति
पुराणो के अनुसार ब्रह्मा जी से अत्रि, अत्रि से चन्द्रमा, चन्द्रमा से बुध और बुध से इलानन्दन पुरूरवा का जन्म हुआ। पुरूरवा से आयु, आयु से राजा नहुष और नहुष से ययाति उत्पन्न हुए। ययाति से पुरू हुए। पूरू के वंश में भरत और भरत के कुल में राजा कुरु हुए। कुरु के वंश में शान्तनु का जन्म हुआ। शान्तनु से गंगानन्दन भीष्म उत्पन्न हुए। उनके दो छोटे भाई और थे – चित्रांगद और विचित्रवीर्य। ये शान्तनु से सत्यवती के गर्भ से उत्पन्न हुए थे। शान्तनु के स्वर्गलोक चले जाने पर भीष्म ने अविवाहित रह कर अपने भाई विचित्रवीर्य के राज्य का पालन किया। चित्रांगद बाल्यावस्था में ही चित्रांगद नाम वाले गन्धर्व के द्वारा मारे गये। फिर भीष्म संग्राम में विपक्षी को परास्त करके काशिराज की दो कन्याओं – अंबिका और अंबालिका को हर लाये। वे दोनों विचित्रवीर्य की भार्याएँ हुईं। कुछ काल के बाद राजा विचित्रवीर्य राजयक्ष्मा से ग्रस्त हो स्वर्गवासी हो गये। तब सत्यवती की अनुमति से व्यासजी के द्वारा नियोग द्वारा अम्बिका के गर्भ से राजा धृतराष्ट्र और अम्बालिका के गर्भ से पाण्डु उत्पन्न हुए। गान्धारी के गर्भ से धृतराष्ट्र को सौ पुत्रों की प्राप्ति हुई, जिनमें दुर्योधन सबसे बड़ा था और पाण्डु के युधिष्टर,भीम,अर्जुन,नकुल,सहदेव आदि पांच पुत्र हुए।
महाभारत के महत्पूर्ण पात्र :
- अभिमन्यु : अर्जुन के वीर पुत्र जो कुरुक्षेत्र युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुये।
- अम्बा : शिखन्डी पूर्व जन्म में अम्बा नामक राजकुमारी था।
- अम्बिका : विचित्रवीर्य की पत्नी, अम्बा और अम्बालिका की बहिन।
- अम्बालिका: विचित्रवीर्य की पत्नी, अम्बा और अम्बिका की बहिन।
- अर्जुन : देवराज इन्द्र द्वारा कुन्ती एवं पान्डु का पुत्र। एक अतुल्निय धनुर्धर जिसको श्री कृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता का उपदेश दिया था।
- बभ्रुवाहन : अर्जुन एवं चित्रांग्दा का पुत्र।
- बकासुर : महाभारत काव्य में एक असुर जिसको भीम ने मार कर एक गांव के वासियों की रक्षा की थी।
- भीष्म : भीष्म का नामकरण देवव्रत के नाम से हुआ था। वे शान्तनु एवं गंगा के पुत्र थे। जब देवव्रत ने अपने पिता की प्रसन्नता के लिये आजीवन ब्रह्मचारी रहने का प्रण लिया, तब से उनका नाम भीष्म हो गया।
- द्रौपदी : द्रुपद की पुत्री जो अग्नि से प्रकट हुई थी। द्रौपदी पांचों पांड्वों की अर्धांगिनी थी और उसे आज प्राचीनतम् नारीवादिनियों में एक माना जाता है।
- द्रोण : हस्तिनापुर के राजकुमारों को शस्त्र विद्या देने वाले ब्राह्मण गुरु। अश्व्थामा के पिता। यह विश्व के प्रथम “टेस्ट-टयूब बेबी” थे। द्रोण एक प्रकार का पात्र होता है।
- द्रुपद : पांचाल के राजा और द्रौपदी एवमं धृष्टद्युम्न के पिता। द्रुपद और द्रोण बाल्यकाल के मित्र थे!
- दुर्योधन : कौरवों में ज्येष्ठ। धृतराष्ट्र एवं गांधारी के १०० पुत्रों में सबसे बड़े।
- दुःशासन : दुर्योधन से छोटा भाई जो द्रौपदी को हस्तिनपुर राज्यसभा में बालों से पकड़ कर लाया था। कुरुक्षेत्र युद्ध में भीम ने दुःशासन की छाती का रक्त पिया था।
- एकलव्य : द्रोण का एक महान शिष्य जिससे गुरुदक्षिणा में द्रोण ने उसका अंगूठा मांगा था।
- गांडीव : अर्जुन का धनुष। [जो, कई मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव से इंद्र और उसके बाद अग्नि देव अंत में अग्नि-देव ने अर्जुन को दिया था।]
- गांधारी : गंधार के राजा की पुत्री और धृतराष्ट्र की पत्नी।
- जयद्रथ : सिन्धु के राजा और धृतराष्ट्र के दामाद। कुरुक्षेत्र युद्ध में अर्जुन ने जयद्रथ का शीश काट कर वध किया था।
- कर्ण : सूर्यदेव एवमं कुन्ती के पुत्र और पाण्डवों के सबसे बड़े भाई। कर्ण को दानवीर-कर्ण के नाम से भी जाना जाता है। कर्ण कवच एवं कुंडल पहने हुए पैदा हुये थे और उनका दान इंद्र को किया था।
- कृपाचार्य : हस्तिनापुर के ब्राह्मण गुरु। इनकी बहिन ‘कृपि’ का विवाह द्रोण से हुआ था।
- कृष्ण : देवकी की आठवीं सन्तान जिसने अपने मामा कंस का वध किया था। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र युध के प्रारम्भ में गीता उपदेश दिया था। श्री कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे।
- कुरुक्षेत्र : वह क्षेत्र जहाँ महाभारत का महान युद्ध हुआ था। यह क्षेत्र आज के भारत में हरियाणा में स्थित है।
- पाण्डव : पाण्डु की कुन्ती और माद्री से सन्ताने। यह पांच भाई थे: युद्धिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव।
- परशुराम : अर्थात् परशु वाले राम। वे द्रोण, भीष्म और कर्ण जैसे महारथियों के गुरु थे। वे भगवान विष्णु का षष्ठम अवतार थे।
- शल्य : नकुल और सहदेव की माता माद्री के भाई।
- उत्तरा : राजा विराट की पुत्री। अभिमन्यु कि धर्म्पत्नी।
- महर्षि व्यास : महाभारत महाकाव्य के लेखक। पाराशर और सत्यवती के पुत्र। इन्हें कृष्ण द्वैपायन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे कृष्णवर्ण के थे तथा उनका जन्म एक द्वीप में हुआ था।
- बलराम : देवकी की सातवीं संतान और शेषनाग के अवतार थे। मान्यता है कि इन्हें नंद की दूसरी पत्नी रोहिणी ने कंस से बचने के लिए देवकी गर्भ से बलराम को धारण किया था।
- सुभद्रा : यह महारथी अर्जुन की पत्नी एवं भगवान कृष्ण तथा बलराम की बहन थी।
- रुक्मिणी : कृष्णा की पत्नी
नई पोस्ट जरुर पढ़े
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 शेड्यूल | Bihar Assembly Election Schedule 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव दो चरणों में करने का फैसला किया है और बिहार विधानसभा चुनाव का वोट काउंटिंग 14 नवंबर को होगा आज की आर्टिकल के माध्यम से हम बिहार विधानसभा के दो चरणों को चुनाव तथा उनसे जुड़े सभी...
मिथुन मन्हास का जीवन परिचय, BCCI के नये अध्यक्ष | Mithun Manhas Biography in Hindi, BCCI President
मिथुन मन्हास का जीवन परिचय, क्रिकेटर, बायोग्राफी, लेटैस्ट न्यूज़, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन, शादी, बीसीसीआई, टीम के सदस्य, ऊंचाई, जीवनी विकी, सालाना आय, पेशा, इंटरव्यू, विवाद, विवाह, जाती, धर्म, संपत्ति, विवाद (Mithun Manhas biography in Hindi, cricket, Achievements,...
वन्नु डी ग्रेट का जीवन परिचय, यूट्यूबर मनी मिराज | Vannu D Great biography in Hindi, Youtube Mani Meraj
वन्नु डी ग्रेट का जीवन परिचय, यूट्यूबर मनी मिराज, बायोग्राफी, लेटैस्ट न्यूज़, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन, शादी, यूट्यूब कैरियर, , कॉमेडी वीडियो, वन्नु डी ग्रेट गर्लफ्रेंड, राजा बाबू पत्नी, टीम के सदस्य, ऊंचाई, जीवनी विकी, सालाना आय, पेशा, इंटरव्यू, विवाद, विवाह, जाती,...
बायोसेल स्टेम के बारे में जानकारी | Biocell Stem Review in Hindi
बायोसेल स्टेम (Biocell Stem) ऐसी कोशिकाएं होती हैं, जिनमें शरीर के किसी भी अंग को कोशिका के रूप में विकसित करने की क्षमता मिलती है। इसके साथ ही ये अन्य किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में बदल सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इन कोशिकाओं को शरीर की किसी भी कोशिका की मरम्मत के...
भारत का सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाला फिल्म लिस्ट | India sabase jyaada paisa kamaane vaala movie List
आज के दौर में भारतीय सिनेमा के अंतर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाले फिल्म देखने को मिलता है जिनमें हिंहिन्दी सिनेमा (बॉलीवुड), तेलुगू सिनेमा (टॉलीवुड), असमिया सिनेमा (असम), मैथिली सिनेमा (बिहार), छॉलीवुड (छत्तीसगढ़), ब्रजभाषा चलचित्रपट (उत्तर प्रदेश),...
जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, नए रेट की लिस्ट जारी | Jio New Recharge Plan Hinid
जिओ नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट जारी , जिओ ने महंगे कर दिए रिचार्ज प्लान, प्रीपेड रिचार्ज, जियो रिचार्ज प्लान, ताजा खबर, रिलायंस जियो (Jio), न्यू जियो रिचार्ज प्लान की फुल लिस्ट, Jio का सबसे सस्ता प्लान,जियो और एयरटेल के नए रेट्स (Jio New Recharge Plan Hinid, Jio...
पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल, टीम, प्लेयर्स और विनर्स लिस्ट | Paris Olympic 2024 Schedule, Time Table, Players List Hindi
पेरिस 2024 ओलंपिक, शेड्यूल टीम और प्लेयर्स लिस्ट, ओलंपिक 2024 टीम, मैच डेट, लिस्ट 2024, टीम, खिलाड़ी, कुल कितनी टीम, ताजा खबर, भारत की एथलेटिक्स टीम, मालिक, गेंद , करियर, प्लेयर्स, पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट, पेरिस ओलंपिक के मैचों का शेड्यूल जारी (Paris Olympic 2024...
UP Hathras Stampede : कौन है नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा जिनके सत्संग में सबसे ज्यादा लोगों की मौत
Narayan Sakar Vishwa Hari alias Bhole Baba : उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सिकंदरा क्षेत्र में नारायण सरकार विश्व हरि पूर्व भोले बाबा की सत्संग में अचानक मची भगदड़ से अभी के रिपोर्ट के अनुसार 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि भोले बाबा ने यूपी...
डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा | Dr. Alok Kumar Suman Biography in Hindi, Gopalganj Lok Sabha
डॉ आलोक कुमार सुमन का जीवन परिचय, गोपालगंज लोकसभा, बिहार में गोपालगंज के लोकसभा के लिए चुने गए, आलोक कुमार सुमन लोकसभा गोपालगंज लेटैस्ट न्यूज़,पार्टी, परिवार, शिक्षा, जाति, कौन, शादी, राजनीतिक कैरियर, बच्चे ,करियर, गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैंl, सालाना...
मोदी कैबिनेट 2024 पोर्टफोलियो सूची | Modi Cabinet 2024 list Portfolios Hindi
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी के कैबिनेट तथा उनके प्रोटोकालोन के बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेगा 2024 में 7 चरणों की मतगणना के बाद 4 जून 2024 की काउंटिंग करने के बाद एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुई वहीं बीजेपी 2024 की सबसे बड़ी पार्टी के...
No Results Found
The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.
No Results Found
The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.
No Results Found
The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.
No Results Found
The page you requested could not be found. Try refining your search, or use the navigation above to locate the post.
